हॉस्पिटल में बड़े से बेबी बंप का इलाज कराती कैटरीना कैफ की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है हकीकत

Katrina Kaif Baby Bump Fact Check: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन जब से उन्होंने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ में शादी की है तभी से वह फिल्म इंडस्ट्री में बेहद कम एक्टिव नजर आती है। हालांकि कई फिल्मों में उन्हें देखा भी गया है।
लेकिन जब से विक्की और कैटरीना की शादी हुई है तभी से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कब एक्ट्रेस प्रेगनेंट होंगी। अब हाल ही में कैटरीना कैफ का एक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें उनका बेबी बंप भी साफ देखा जा सकता है। साथ ही वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है।
कैटरीना की ऐसी तस्वीर देखने के बाद में काफी सारे लोग तो हैरान हो गए हैं। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले कई बार कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन हर बार कैटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की खबर अफवाह साबित हुई।
लेकिन इस बार जो तस्वीर वायरल हो रही है उसको देखने के बाद में अब हर कोई हैरान है। लेकिन कैटरीना कैफ की यह बेबी बंप वाली तस्वीर पूरी तरीके से फेक है। इस तस्वीर को AI के जरिए तैयार किया गया है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications