गौहर खान ने जीता अवार्ड, प्रेग्नेंसी के साथ दिखा जीत का ग्लो, डिलीवरी मंथ का भी हुआ खुलासा

Gauahar khan won Award: गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। गौहर खान ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के अगले ही दिन फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में नजर आईं। उन्होंने अवार्ड भी अपने नाम किया है। मंगलवार को उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं।
गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'बिस्मिल्लाह हीर रहमान नीर रहीम...आप सभी के प्यार और दुआओं की दरकार है...माशा अल्लाह! हमारी शादी से लेकर इस खूबसूरत नए सफर तक अपना बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। जब जी से की मुलाकात जेड से हुई तो हम 1 से 2 हुए और अब हम 3 होने वाले हैं।'
वहीं, प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के अगले ही दिन गौहर खान फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में नजर आईं। रेड कार्पेट पर गौहर खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस अवॉर्ड शो को गौहर खान ने होस्ट भी किया है। साथ ही उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'सॉरी भाईसाब' के लिए अवार्ड भी जीता है।
इस अवॉर्ड शो को जीतने के बाद गौहर खान ने लिखा है- 'सॉरी भाई साब' को धन्यवाद। हमारे शानदार डायरेक्टर्स को बधाई'।' गौहर खान इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रही है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि, अब यह जानकारी भी सामने आने आ गई है कि गौहर खान कब मां बनेंगी।
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार गौहर खान अभी 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। गौहर खान अगले साल अप्रैल, 2023 में बच्चे को जन्म देंगी। बता दें कि, 'बिग बॉस 7' की विजेता रह चुकी गौहर खान ने दिसंबर 2020 में कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की थी। अब जैद और गौहर शादी के दो सालों के बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications