..................... pregnant Deepika Padukone gets blessing from orry at ambani wedding bash orry poses with Deepika huge baby bump - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह से भी पहले ऑरी ने गोद में उठाया दीपिका पादुकोण का बच्चा, फैंस बोले- बच्चे को आशीर्वाद मिल गया

Orry Deepika Padukone Baby Bump

Orry Deepika Padukone Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। एक्ट्रेस का बेबी बंप इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अनंत अंबानी की शादी की रस्मों के बीच दीपिका-रणवीर की एक तस्वीर सामने आई है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर प्रेगनेंट दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस का दिन बना दिया है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। दरअसल इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के साथ ओरी और पति रणवीर सिंह हैं। ओरी प्रेगनेंट दीपिका के बेबी बंप को सहलाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे को आशीर्वाद दिया है। इस प्यारी तस्वीर को ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और ओरी की यह तस्वीर राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन की है। हाल ही ये कपल अनंत और राधिका के संगीत और हल्दी सेरिमनी में शामिल हुआ था। इस तस्वीर पर एक घंटे में ही हजारों कमेंट्स और लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

एक फैन ने दीपिका और ओरी की इस तस्वीर पर लिखा है, 'आखिरकार बेबी को आशीर्वाद मिल गया।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'ये सबसे बेस्ट फोटो है।' एक और कमेंट है, 'बेबी अब ओरिफाइड हो गया है।' एक और फैन ने कमेंट किया है, 'ओरी अंकल उम्मीद है कि भविष्य में आप हमें दीपिका और रणवीर के बेबी के फोटो दिखाएंगे।' एक फैन के कमेंट ने दिल जीत लिया। उसने लिखा, 'ये बहुत जरूरी था। बच्चे को आशीर्वाद मिल गया।'

दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी की थी, और अब 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। दीपिका इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं ओरी की बात करें, तो उन्होंने 'बिग बॉस 17' में सलमान खान को बताया था कि उन्हें बॉलीवुड की हर पार्टी में बुलाया जाता है। वहां सिलेब्रिटीज उनसे अपने बीवी-बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X