प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड ने कुछ इस तरह रखा एक्ट्रेस का ध्यान, लोगे बोले- रणवीर से ज्यादा तो...

Deepika Padukone

Pregnant Deepika Padukone's bodyguard took care of the actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, बता दें कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और अगले ही महीने उनकी डिलीवरी है। जी हां, प्रेग्नेंसी की घोषणा के दौरान ही उन्होंने बताया था कि सितंबर में वह बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में कई लोग हैं जो दीपिका के बेबी बंप को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं कि उनके बेटा होगा या बेटी।

फूंक-फूंककर कदम रखती दिखीं दीपिका
फिलहाल तो जो भी हो दीपिका दोनों से ही खुश हैं। बता दें कि दीपिका अपनी डिलीवरी के कुछ दिनों पहले पब्लिक एरिया में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत हरे रंग का मैटरनिटी ड्रेस पहना था। जो उनपर बेहद खूबसूरत लग रहा था। इसी के साथ ही खुले बाल और न्यूड मेकअप में दीपिका अपना प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाती नजर आईं। बता दें कि दीपिका को देखते ही फैन्स की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई दीपिका से मिलने और उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उतावला होता नजर आया, लेकिन इस दौरान दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल भी उनके साथ थे जो एक्ट्रेस का बेहद ख्याल रखते नजर आए।

बॉडीगार्ड को देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स

जब तक दीपिका गाड़ी में नहीं बैठ गईं तब तक बॉडीगार्ड जलाल उनके पास ही रहे और लोगों की भीड़ को दीपिका से दूर करते रहे। वह दीपिका का पूरी तरह से ख्याल रखते नजर आए। वहीं बॉडीगार्ड को इस तरह ख्याल रखता देख लोग तो उनसे इम्प्रेस हो गए। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने बॉडीगार्ड जलाल की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-रणवीर से ज्यादा तो बॉडीगार्ड दीपिका का ख्याल रखता दिख रहा है तो वहीं दूसरे ने कहा वाह बॉडीगार्ड हो तो ऐसा। तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा मानना पड़ेगा पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं आप।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X