क्यूट ड्रेस में अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्यारी तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा को गुरुवार को मुंबई में उनके पिता के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर का कंफरटेबल लॉन्ग ड्रेस के साथ लाइट डेनिम जैकेट के साथ साथ स्नीकर्स पहने हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। यह मेहमान जनवरी महीने में आना है।
अनुष्का शर्मा हाल में ही यूएई में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियम लीग 2020 के बाद मुंबई लौटी हैं। वह आईपीएल के दौरान विराट कोहली के साथ यूएई में मौजूद थी। पहले बच्चे के जन्म पर विराट कोहली पहले ही पैटर्निटी लीव ले चुके हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले ही भारत लौट चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा कहना है कि वे जल्द ही अपने काम पर लौटेंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा कि वे अपने बच्चे की डिलिवरी के बाद जल्द ही काम पर लौटेंगी। उनका कहना था कि वे काम, घर और बच्चे लिए अपना टाइम बेलेंस करने पर जोर देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











