प्रेग्नेंसी में अनुष्का शर्मा ने जिम में किया ऐसा वर्कआउट, VIDEO इंटरनेट पर तेजी से वायरल
बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाली हैं। ऐसे में वह अपने इस खास समय को काफी एंजॅाय कर रही हैं। आए दिन अनुष्का शर्मा अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। अनुष्का शर्मा किस तरह अपनी प्रेग्नेंसी का आनंद उठा रही हैं। इसकी झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिल जाती है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अगस्त महीने में माता-पिता बनने की घोषणा की थी। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक वर्कआउट वीडियो भी सामने आया। अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की एक स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा बड़े आराम से ट्रेडमिल पर चलती हुई नजर आ रही हैं।

इस वीडियो अनुष्का शर्मा का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। अनुष्का ने हाल ही में अपने फेसबुक पर डॅागी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जहां वह मी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का बीते कई महीनों से अपने बेबी बंप के साथ कई पोज देते हुए नजर आ रही हैं। अनुष्का और विराट अपने पहले बच्चे के लिए बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications