लंदन में रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं प्रेगनेंट आलिया भट्ट, करण जौहर ने साझा की तस्वीर

इस वक्त लंदन से एक तस्वीर सामने आई है और वो काफी चर्चा में है। बता दें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट जिनके प्रेगनेंसी की खबर हाल ही में आई थी वो अब रणवीर सिंह के साथ स्पॉट की गईं हैं। दरअसल ये दोनों सितापे करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हैं और इस वक्त इसकी शूटिंग में चल रही है। करण जौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया और रणवीर सिंह की एक सनकिस्ड तस्वीर साझा की,

जिसमें दोनों को फंकी सनग्लासेस में पोज देते हुए दिखाया गया। करण ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "मैंने रॉकी और रानी को पाया!" रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी हैं,

alia bhatt, ranveer singh, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह

10 फरवरी, 2023 को रिलीज़ होने वाली है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की है। जहां आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए एक महीने से अधिक समय से यूके में हैं,

वहीं हाल के दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियों ने देश की यात्रा की है। करण जौहर और रणवीर सिंह के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​भी लंदन में हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ वेकेशन पर यूके में हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। फैंस उनको काफी पसंद करते हैं और दोनों एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X