ऐश्वर्या ने गर्भवती होकर कौन सा अपराध कर दिया मधुर?

लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर कोई अभिनेत्री काम करने के दौरान गर्भवती हो जाये तो ये कोई 302 का अपराध तो नहीं है जिसके चलते उसे सजा सुनायी जाती है । सरकार ने भी कामकाजी महिलाओं को प्रसूति सुविधाएं दे रखी है,बकायदा सरकारी नियमों के तहत प्राईवेट और सरकारी दफ्तरों में गर्भवती महिलाओं को पेड लीव दी जाती है। तो जब सरकार ने ये नियम बनाये है तो डायरेक्टर अभिनेत्रियों के सामने इस तरह के ऊट-पटांग एग्रीमेंट साइन क्यों कराते हैं औऱ मजबुरीवश अभिनेत्रियों को इस तरह के कागजों को साइन करना पड़ता है।
इसलिए मधुर भंडारकर ने अगर ऐश को सिर्फ इस कारण से कि वो मां बनने वाली है ने अपनी फिल्म से बेदखल किया है तो ये कानूनन अपराध है। कानून विशेषज्ञों के मुताबिक ऐश चाहे तो मधुर के ऊपर मुकदमा भी ठोंक सकती है। खैर ये तो सच्चाई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली है और उनके परिवार समेत पूरा देश उनकी इस खुशी में शामिल है। देखना दिलचस्प होगा कि ऐश का अगला कदम क्या होता है?
;

Click it and Unblock the Notifications











