मुंबई की बारिश को मिस कर रहीं हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल..शेयर की नई तस्वीर
ईशा देओल ने अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि बारिश को मिस कर रही हैं।
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। ईशा देओल इस साल के अंत तक अपने पहले बेबी को जन्म देंगी।कुछ समय पहले ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ बेबीमून के लिए रवाना हुई थीं।अब ईशा देओल वापस लौट चुकी हैं और उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है और उसमें लिखा है कि वो मुंबई की बारिश को मिस कर रही हैं।
[गुस्से में बॉलीवुड स्टार्स..अमरनाथ आतंकी हमले पर शाहरुख..अक्षय सहित स्टार्स का रिएक्शन]
आपको बता दें कि ईशा देओल ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और बॉलीवुड स्टार्स ने भी उनका स्वागत किया था। ईशा देओल इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

ईशा देओल काफी अरसे से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने लगभग बॉलीवुड से अपना रिश्ता खत्म कर लिया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है।वो भारतनाट्यम भी अक्सर अपनी मां और हेमा मालिनी के साथ परफॉर्म करती हैं।
Recommended Video

ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी।ईशा देओल अपना ज्यादा समय अपनी मम्मी के साथ बिता रही हैं लेकिन फिलहाल वो प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। ईशा देओल की छोटी बहन अहाना भी एक बेटे की मां हैं।


Click it and Unblock the Notifications