प्रीती जिन्‍टा के फिल्‍मों की है‍ट्कि

प्रीति की आने वाली फिल्मों में समीर कार्णिक की 'हीरोस", दीपा मेहता की 'हैवन ऑन अर्थ" तथा जानू बरुआ की 'हर पल" प्रमुख हैं।
इन तीनों फिल्मों की खासियत सिर्फ यही नहीं है कि यह तीन फिल्मों के नाम की शुरुआत 'ह" से हो रही है बल्कि दो फिल्म 'हीरोस" 'और 'हैवन ऑन अर्थ" में वह पंजाबी लडकी की भूमिका निभा रही है।
हालांकि तीनों भूमिकाएं एक दुसरे से बिल्कुल विपरित हैं।'हीरोस" में वह ऐसी लडकी बनी है जो प्रेरणा का स्त्रोत है। वहीं 'हैवन ऑन अर्थ" में वह विदेशों में बसी उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जो अपने परिवार से दूर हैं, अपने पति के अत्याचारों को चुपचाप झेलने के लिए अभिशप्त हैं।
वैसे इन तीन फिल्मों के अलावा प्रीति 'मिस्टर और मिसेस खन्ना" (पंजाबी नाम) तथा 'रब ने बना दी जोडी" में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली है।
प्रीति के किरदारों को देखकर फिलहाल यही कहा जा सकता है कि आई पी एल में मोहाली टीम के साथ साथ प्रीति ने पूरे पंजाब का दिल जीत लिया है।


Click it and Unblock the Notifications