Preeti Jhangiani के पति Parvin Dabas का हेल्थ अपडेट आया सामने, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे एक्टर

parvin dabas

Parvin Dabas Health Update: एक्टर परवीन डबास का हाल ही में बेहद भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ था। एक्टर को लेकर खबर आई थी कि वो ICU में भर्ती हैं और उनको गंभीर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी इस दौरान उनके साथ हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई इसको लेकर चर्चा है और लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता कर रहे रहे हैं। अब एक्टर की सेहत को लेकर खबर सामने आ रही है।

Preeti Jhangiani के पति हैं Parvin Dabas

परवीन 90 के दशक की फेमस फिल्म 'मोहब्बतें' की एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति हैं। उन्हें बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परवीन को MRI, सोनोग्राफी और कुछ एक्स-रे के लिए ले जाया गया। सूत्रों ने समाचार पोर्टल को बताया कि एक्टर की हालत 'स्थिर' है और वह अपने आस-पास के लोगों से बात कर रहे हैं।

कथित तौर पर, परवीन को भर्ती होने के बाद से ही पीठ और घुटनों में तेज दर्द की शिकायत है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि चेहरे या सिर पर कोई चोट नहीं है और शरीर के किसी भी हिस्से में कोई बाहरी ब्लीडिंग नहीं है।

इससे पहले आज, परवीन की स्पोर्ट्स टीम प्रो पंजा लीग ने परिवार की ओर से एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शनिवार सुबह तड़के एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद उन्हें होली फैमिली अस्पताल बांद्रा के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना की डिटेल अभी भी सामने आ रहे हैं, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि श्री डबास को लगातार मेडिकल हेल्प मिल रही है।"

इसमें आगे कहा गया है, "इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी संवेदनाएं परवीन और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पंजा लीग मैनेजमेंट स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और जल्द ही आपको उनके हेल्थ अपडेट की जानकारी देगा। हम डबास और उनके प्रियजनों के लिए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं। हम परवीन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

प्रीति ने अपने पति के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए एबीपी को बताया कि शनिवार की सुबह ड्राइविंग करते समय परवीन का एक्सीडेंट हो गया था।

Actor Parvin का फिल्मी करियर

अब बात परवीन के फिल्मी करियर की करें तो उन्होंने 1999 में हिंदी फिल्म दिल्लगी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और उर्मिला मातोंडकर ने लीड रोल निभाया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमें मॉनसून वेडिंग, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, खोसला का घोसला, माई नेम इज खान और रागिनी एमएमएस 2 शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार ताहिरा कश्यप की शर्माजी की बेटी में देखा गया था, जिसका प्रीमियर इस साल जून में प्राइम वीडियो पर हुआ था। उन्होंने दिव्या दत्ता के पति विनोद शर्मा की भूमिका निभाई थी।

आपको बता दें, परवीन और प्रीति की शादी मार्च 2008 से हुई है। कपल के दो बेटे हैं, जयवीर और देव।

Read more about: parvin dabas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X