#Breaking: रेप केस के बाद मधुर भंडारकर के कत्ल की साज़िश,एक्ट्रेस को 3 साल की जेल
मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर और एक्ट्रेस प्रीती जैन का रेप केस तो सबको याद ही है। अब प्रीती जैन को मधुर भंडारकर के कत्ल की प्लानिंग के जुर्म में तीन साल की जेल हो चुकी है।
मुंबई के सेशन्स कोर्ट ने हत्या का प्लान बनाकर सुपारी देने के जुर्म में एक्ट्रेस प्रीती जैन को गिरफ्तार किया है। प्रीती जैन मधुर भंडारकर का कत्ल करने की कोशिश में थी। गौरतलब है कि प्रीती ने मधुर भंडारकर पर रोल के लालच में सेक्स करने का आरोप लगाया था।
प्रीती ने मधुर पर 1999 से 22004 के बीच 16 बार रोल के लालच में संबंध बनाने का आरोप लगाया। प्रीती का कहना था कि जब वो मना करतीं तो मधुर उनका रेप करते थे। उनका मर्डर करने की प्लानिंग करने के जुर्म में प्रीती को तीन साल की जेल हुई है।

मधुर भंडारकर ने इस मामले में ट्वीट कर दिया है कि कुछ बातों के बारे में कुछ कहना ही नहीं चाहिए। उन्हें ऐसे ही छोड़ देना चाहिए। ज़िंदगी आगे बढ़ती है और मैं भी आगे बढ़ चुका हूं।
प्रीति जैन पर आरोप था कि उसने साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन से नेता बन चुके अरुण गवली को मधुर भंडारकर की हत्या के लिए सुपारी दी थी। प्रीति ने गवली के गुर्गे को इसके लिए 70 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे।
प्रीती जैन ने मधुर भंडारकर पर सुबूतों के साथ रेप केस फाइल किया था। लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। बाद में प्रीती सुप्रीम कोर्ट गईं औऱ वहां भी हार गईं।
वैसे मधुर भंडारकर शारिरिक शोषण के इकलौते आरोपी नहीं हैं!


Click it and Unblock the Notifications











