#Pre_Booking: रईस vs काबिल.. टक्कर शुरु.. जल्दी करें टिकट BOOK

ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल और शाहरूख खान की फिल्म रईस का प्री- बुकिंग शुरु हो चुका है। जी हां, आप इन दोनों फिल्मों के टिकट अब बुक करा सकते हैं।

By Neeti

25 जनवरी बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए काफी बड़ा होने वाला है। आखिर दो सुपरस्टार्स शाहरूख खान और ऋतिक रोशन की फिल्में एक साथ जो रिलीज हो रही हैं। शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल के लिए अब आप टिकट बुक करा सकते हैं।

100 करोड़ की 'रईस'.. शाहरूख खान की स्टारडम का सवाल है अब!

जी हां, दोनों फिल्मों की प्री- बुकिंग शुरु हो चुकी है। शाहरूख ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा- अपना टाइम शुरु.. रईस की प्री- बुकिंग शुरु हो गई है.. बहरहाल, सिर्फ रईस ही नहीं, बल्कि काबिल भी रेस में बराबरी से दौड़ रहा है।

raees-kaabil

कोई शक नहीं एडवांस बुकिंग के साथ ही दोनों फिल्मों की रेस शुरु हो चुकी है। कहीं ना कहीं फिलहाल रईस पर लोगों की उम्मीद ज्यादा टिकी है। लेकिन राकेश रोशन की प्रोडक्शन फिल्म को भी कम नहीं आंक सकते।

BOX OFFICE: शाहरूख vs ऋतिक.. दो सुपरस्टार्स.. दोनों की एक ही हालत!

खास बात यह भी है कि दोनों ही एक्टर्स शाहरूख और ऋतिक के लिए अपनी अपनी फिल्में हिट करना बेहद जरूरी है। क्योंकि दोनों की पिछली फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लिहाजा, अपने स्टारडम को बचाने के लिए दोनों सितारों के पास यही मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X