Fact Check- अल्लू अर्जुन के गले लगी दिखीं प्रयागराज की मोनालिसा? सच्चाई जानकर उड़े लोगों के होश!

Allu Arjun Monalisa AI Fake Video- अल्लू अर्जुन और मोनालिसा का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
मोनालिसा महाकुंभ में अपनी आंखों और चेहरे को लेकर खबरों में आईं थीं। उनके वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद देखते ही देखते ही वो वायरल हो गईं और उनको कई तरह के ऑफर्स मिलने लगे थे। लेकिन अब अल्लू अर्जुन के साथ इस वीडियो ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।
फैक्ट चेक
वायरल हो रहा है ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के साथ मोनालिसा को देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन उनको हग करते और लिप्स पर हाथ लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
फैक्ट चेक करने पर पता चला है कि ये वीडियो रियल नहीं है बल्कि फेक है। इस वीडियो को एआई की सहायता से बनाया गया है। अल्लू अर्जुन और मोनालिसा एक दूसरे से कभी नहीं मिले हैं और ना ही साथ में कोई प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो को monalisha_indor_07 नाम के एक पेज पर साझा किया गया है।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा और अल्लू अर्जुन को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''नहीं ये एडिटिंग एआई से बनाई हुई है।'' एक ने लिखा, ''पूरी तरह से एडिटिंग है।'' एक ने लिखा, ''क्यों फर्जी वीडियो फैला रही है।'' एक ने लिखा, ''हद है मतलब कुछ भी।'' एक का कहना है, ''ऐसा क्यों करते हैं लोग।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications