महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, परिवार से छिपकर उठाया बड़ा कदम

Mahakumbh Viral Girl Monalisa Got Married: प्रयागराज महाकुंभ मेले में माला बेचने आईं मोनालिसा कब वायरल गर्ल मोनालिसा बन गईं यह तो उन्हें खुद भी नहीं पता होगा। रातों-रात मोनालिसा की जिंदगी बदल गई। उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे, म्यूजिक वीडियो बनने लगे साथ ही कई विज्ञापनों के ऑफर भी उन्हें मिलने लगे। मोनालिसा को जबरदस्त पॉपुलेरिटी मिलने लगी। वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा गुपचुप शादी करती नजर आ रही हैं।

Prayagraj mahakumbh viral girl monalisa

लाल जोड़ा पहन मुस्लिम BF संग रचाया ब्याह

लाल रंग की साड़ी, सफेद चूड़ा, खुले बालों में दुल्हन की तरह सजी मोनालिसा मांग में सिंदूर लगाए गले में वरमाला डाले नजर आ रही हैं। वहीं उनके दूल्हे राजा भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। कभी उनके बॉयफ्रेंड मोनालिसा के गले में पड़े मंगलसूत्र को संभाल रहे हैं तो कभी वह उनके बाल ठीक करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान के साथ शादी रचाई है।

तिरुवनंतपुरम के इस मंदिर में की मोनालिसा ने शादी

दोनों ने तिरुवनंतपुरम में अरुमनूर मंदिर में शादी की है। इस शादी के दौरान तमाम लोग और मीडिया कर्मी जमा नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का शादी का वीडियो आग की तरह फैल रहा है लोग तो मोनालिसा के वेडिंग वीडियो को देख चौंक गए हैं।

परिवार को नहीं पसंद रिश्ता

बताया जा रहा है कि मोनालिसा के माता पिता इस शादी के खिलाफ है। मोनालिसा ने पुलिस को बयान दिया कि उनके पिता किसी और से शादी करने के मजबूर कर रहे हैं। पुलिस ने मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को पुलिस स्टेशन बुलाया और फिर मोनालिसा और फरहान खान की शादी करवा दी। पुलिस ने परिवार को समझया कि मोनालिसा 18 साल की हो चुकी हैं वह अपना जीवन साथी खुद से चुन सकती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X