Naga Baba Viral Video: प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचे नागा साधुओं ने खेला क्रिकेट, लगाए चौके-छक्के

Maha Kumbh 2025 Naga Sadhu Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय महाकुंभ काफी तेजी से चल रहा है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि लगातार वहां से कोई ना कोई बड़ी खबर सामने भी आती रहती है। मोनालिसा और m.tech बाबा जैसे काफी सारे लोग यहां से वायरल भी हुए हैं। मोनालिसा को तो फिल्म भी मिल गई और जल्दी ही वह डेब्यू भी बात करने जा रही है।
लेकिन अब इसी बीच आपको बता दें कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसा कि सभी को पता है कि इस महाकुंभ में साधु संत भी पहुंचे हैं। लेकिन अब इसी बीच नागा साधुओं के क्रिकेट खेलने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि एक बाबा ने बाला पड़ा हुआ है तो वही वाइट बॉल पर ही वह शॉट जड़ते हुए नजर आए।
ICC Mahakumbh 😂 pic.twitter.com/KIJn8mSjFQ
— Kreately.in (@KreatelyMedia) February 5, 2025
अब लगातार नागा साधुओं का यह क्रिकेट खेलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि गंगा जी के किनारे प्रयागराज के कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे और इसी दौरान नागा साधु भी वहां पर पहुंच गए। जहां पर प्रयागराज के युवाओं ने नागा साधुओं के हाथ में बाला पकड़ा दिया था।
इस दौरान प्रयागराज के युवा की बॉलिंग पर नागा साधु ने ऐसा लंबा शॉट जड़ दिया कि हर कोई देखता रह गया। अभी तक इस वीडियो पर एक लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। लोग भी लगातार इस वीडियो पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











