झूठा है पति प्रवीण, भाई गोविंदा है सच्चा : कामिनी खन्ना

Govinda
मुंबई। एक बार फिर से बॉलीवुड का एक चर्चित परिवार विवादों में हैं, जीं हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेता गोविंदा की। जिनेके ऊपर उन्ही के जीजाजी प्रवीण खन्ना ने संगीन आरोप लगाये हैं। प्रवीण खन्ना ने गोंविंदा के ऊपर मारपीट, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

लेकिन इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है और वो ये कि गोंविदा की बहन, प्रवीण खन्ना की पत्नी और सुहाना उर्फ रागिनी खन्ना की मां कामिनी खन्ना ने अपने ही पति के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि जो कुछ भी गोंविदा के बारे में कहा जा रहा है वो सब बेबुनियाद है। मेरे पति यानी प्रवीण खन्ना कुंठित मानसिकता के शिकार है इसलिए वो इस तरह की बात कर रहे हैं।

कामिनी खन्ना ने कहा कि वो और उनके पति पिछले सात सालों से अलग रह रहे हैं। उनके दोनों बच्चे भी उन्हीं के साथ है, वो भी अपने पिता के पास नहीं जाते हैं। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मेरे पति किस मानसिकता के हैं। जबकि मेरा भाई गोंविंदा ने मेरी जिंदगी के हर मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है इसलिए मैं मान ही नहीं सकती हू कि वो इस तरह की कोई हरकत कर सकते हैं। भगवान हर बहन को गोविंदा जैसा भाई दे।

गौरतलब है कि प्रवीण खन्‍ना ने कहा है कि उन्होंने एक फिल्‍म के लिये गोविंदा को 4 करोड़ रुपये में साइन किया था। प्रवीण ने गोविंदा को 25 लाख रुपये एडवांस के रूप में भी दे दिया था। लेकिन गोंविदा ने उनका काम नहीं किया जिस पर प्रवीण ने नाराजगी जाहिर की और गोंविदा ने गुस्से में गाली-गलौज करके हाथापाई कर डाली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X