रिलीज हुआ प्रतिभा पांडे का भोजपुरी 'नाग-नागिन' गाना..
फेमस सिंगर - एक्टर प्रतिभा पांडेय इस बार 'नागिन - नागिन' गाना को लेकर भोजपुरिया म्यूजिक लवर्स के सामने उपस्थित हैं। प्रतिभा के नागिन-नागिन गाने को आज वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यू-ट्यूब पर अपलोड किया है। यह गाना प्रतिभा पांडेय के अलबम 'द ग्रैंड डीजे' का है, जिसमें उन्होंने खुद अपनी आवाज में रिकॉर्ड और अभिनय भी किया है।
प्रतिभा ने इस गाने के लांच पर बताया कि गाना 'नागिन - नागिन' को इस बार नए लिरिक्स के साथ हमने बनाने की कोशिश की है, ताकि अभी तक चले रहे गाने से यह अलग हो और लोगों को आकर्षित करे। नागिन सॉन्ग काफी पॉपुलर है और इसे कई लोगों ने गाया है।

मगर यह गाना भोजपुरी में हम पहली बार लेकर आए हैं, ताकि लोग इस गाने का मजा अपनी जुबान में भी ले सकें।
वे कहती हैं कि नागिन गाने को पसंद करने वालों की संख्या आज भी अधिक है, तो इसे बेहतर बनाने के लिए हमें काफी मेहनत करनी पड़ी।
ताकि लोग गाने से जुड़ सके। प्रतिभा के इस सेंशेसनल गाने को लिखा है शेखर मधुर ने, जबकि म्यूजिक धनंजय मिश्रा का है। इस गाने के प्रोड्यूसर हैं महात्म पांडेय। प्रतिभा के इस अलबम के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।


Click it and Unblock the Notifications