प्रथ्वीराज चौहान बायोपिक- अक्षय कुमार की इस फिल्म से धमाकेदार डेब्यू करेंगे मानुषी छिल्लर?
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म सूर्यवंशी को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में रिलीज फिल्म केसरी की सफलता से काफी खुश हैं। अब खबर आ रही है कि उनकी आने वाली फिल्म प्रथ्वीराज चौहान की बायोपिक में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आ सकती हैं। डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो मानुषी कि इस फिल्म से शुरुआत हो सकती है क्योंकि इस बायोपिक के लिए काफी समय से एक नए चेहरे की तलाश चल रही थी।
मानुषी छिल्लर 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं और तभी से चर्चा मे हैं। ये फिल्म है यशराज बैनर तले बन रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।

और तो और बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शुरूआत इस साल के अंत तक हो सकती है। ये फिल्म 2020 के शुरूआती महीनों में रिलीज की जाएगी।
बता दें कि अक्षय कुमार साल में कई फिल्में करते हैं और लगभग सभी फिल्में लोगों को पसंद आती है। अब इस फिल्म में मानुषी हैं या नहीं इसका किसी भी तरह से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 भी काफी जल्दी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications