प्रतीक बब्बर ने तोड़ा पिता राज बब्बर से नाता तो सौतेले भाई-बहन ने थामा हाथ, बोले- अपने तो अपने होते हैं...

Prateik babbar

Arya Babbar Latest Post: पिछले कुछ समय से बब्बर फैमिली जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि हाल ही में प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से शादी की थी। जिसके बाद से वह आए दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं।

पहले तो प्रतीब बब्बर ने अपने परिवार में से किसी को भी शादी में नहीं बुलाया उसके बाद उन्होंने एक के बाद एक ऐसे स्टेटमेंट दिए जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। इतना ही काफी नहीं था की प्रतीक बब्बर (Prateik smita patil) ने अपने पिता का नाम हटाकर अपनी मां का नाम स्वीकारा और अपना नाम बदलकर प्रतीक बब्बर से प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया।

जमकर चर्चाओं में बना है बब्बर परिवार

हालांकि इसके बाद से राज बब्बर (Raj Babbar) का तो कोई रिएक्शन नहीं आया था, लेकिन प्रतीक बब्बर (Prateik smita patil) के भाई आर्या ने पहले भी कहा था कि 'भले ही उन्होंने अपना नाम बदल लिया हो, लेकिन वह रहेंगे हमेशा ही बब्बर परिवार के। हम नाम बदल सकते हैं, लेकिन वजूद नहीं।' इसके बाद भी लगातार बब्बर परिवार के पारिवारिक मुद्दे चर्चाओं में बने रहे।

आर्य ने शेयर की प्रतीक के साथ तस्वीर

वहीं हाल ही में सिबलिंग डे के मौके पर आर्य बब्बर (Arya Babbar) और उनकी बहन जूही बब्बर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखकर लोग भी इमोशन हो गए हैं आर्य ने तो अपनी बहन जूही और भाई प्रतीक की तस्वीर शेयर की और इसी के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा- आर्य कैप्शन में लिखते हैं- 'अपने तो अपने होते हैं- उखाड़ लो जो उखाड़ना है।'

आर्य के पोस्ट को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

आर्य को इस पोस्ट को देखने बाद कई यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिले। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आपने तो दिल जीत लिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-काश ये बात प्रतीक भी समझ पाता तो अच्छा रहता। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं भाई-बहन का प्यार।

जूही बब्बर हुईं इमोशनल

वहीं आर्य बब्बर के पोस्ट के साथ ही उनकी बहन जूही बब्बर (Juhi Babbar) ने भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भी तीनों भाई-बहन साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही जूही इमोशनल कैप्शन लिखती हैं- जूही कहती हैं की- 'राज बब्बर के तीनों बच्चे जूही, आर्य, प्रतीक। यह सत्य है और इसे कोई बदल नहीं सकता।' बता दें कि जूही की इस पोस्ट पर भी जमकर रिक्शन देखे जा सकते हैं। आर्य बब्बर के साथ ही तमाम यूजर्स ने कमेंट किया है सिवाए प्रतीक के। इतना ही नहीं प्रतीक ने अपने भाई बहन को लेकर किसी भी तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X