Pratiek Babbar- गर्लफ्रेंड के साथ प्रतीक बब्बर की Passionate Kissing ने हिलाया इंटरनेट, वीडियो पर मचा बवाल!

राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर भले ही फिल्मों से काफी दूर हों लेकिन कई कारणों से वो खबरों का हिस्सा बनते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है क्योंकि उन्होने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं औ कई पैशनेट किसिंग की तस्वीरें भी साझा की हैं।
प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड का नाम प्रिया बैनर्जी हैं जो कि एक मशहूर अदाकारा हैं। ये दोनों इस दौरान अपने रिश्ते की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे थे। इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि दोनों ने घर को किसी सुहागरात के कमरे की तरह सजाया हुआ है और फर्श पर गुलाब के फूल बिछाए हैं।
इसके बाद एक बुके और नोट भी दिखाई देता है। वीडियो जब आगे बढ़ता है तो कुछ लम्हे दिखते हैं जो कि दोनों ने साथ में बिताए हैं। बिताए खुशी के पलों को दिखाया गया है। वीडियो में उनकी चल रही छुट्टियों की एक झलक भी शामिल है।
अभिनेत्री ने वीडियो को कैप्शन दिया, "हैप्पी 3 सोलमेट" क्लिप में शामिल कई तस्वीरों में प्रिया और प्रतीक ने एक-दूसरे को प्यार से गले लगाया। इसके बाद लोग इनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं और एक ने लिखा है, ''लेकिन क्या उसने हाल ही में किसी और से शादी नहीं की थी...3 साल या 3 महीने?''
एक ने लिखा, ''सबसे अच्छा! आप दोनों को बहुत प्यार!'' एक का कहना था, ''आप लोग बहुत प्यारे हैं! रोमकॉम में अभिनय करने का समय।'' इस तरह से लोग उनको सलाह भी दे रहे हैँ। प्रतीक बब्बर अक्सर अपने रिश्ते को खोलकर ही रखते हैं और सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं।
हालांकि ये दोनों शादी कब करेंगे इसको लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल उनका ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों की शानदार झलक है। आप भी डालिए एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











