प्रतीक बब्बर ने पोस्ट कर दी पापा राज बब्बर और मीनाक्षी की ऐसी तस्वीर- धड़ल्ले से हो रही है वायरल
अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन चुनाव के दौरान उनको पापा राजबब्बर का कैंपेन करते हुए देखा गया था। बता दें कि इस समय कुछ ऐसा सामने आया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल प्रतीक बब्बर ने अपने पापा राज बब्बर की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो एक्ट्रेस मीनाक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। मीनाक्षी इस तस्वीर में हाथ में शराब की बोतल लिए हैं और राज बब्बर के ऊपर पैर रखे हुए हैं।
प्रतीक बब्बर ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, डैड स्वैग है, पापा हैंडसम। ये तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। बता दें कि ये फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की तस्वीर है और ये फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार मे थे। प्रतीक बब्बर की बात करें तो वो उनकी दूसरा पत्नी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। प्रतीक कई फिल्म का हिस्सा भी बनें हैं लेकिन उनको लगातार काम करते हुए नहीं देखा गया है। आप देखिए प्रतीक बब्बर की कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications