मां के मरने के बाद नशेड़ी बन गया था ये एक्टर, नानी की मौत का भी नहीं चला पता, टीचर्स ने भी स्कूल से किया बेदखल

Prateik Babbar On Drug Addiction: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने हाल ही में अपने बुरे दौर के बारे में खुलकर बात की। आपको बता दें, प्रतीक जाने-माने एक्टर राज बब्बर के बेटे हैं। प्रतीक ने अपने बचपन के ऐसे किस्से बताए, जिसे जानने के बाद लोग हैरान रह गए।
एक्टिंग स्कूल से निकाला
प्रतीक बब्बर ने बताया कि किस तरह ड्रग्स और शराब की लत ने उनकी जिंदगी और करियर को नुकसान पहुंचाया। इसी लत के चलते उन्हें सुभाष घई के एक्टिंग स्कूल व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल से भी निकाल दिया गया था।
नशे की लत ने पहुंचाया नुकसान
प्रतीक बब्बर ने बताया कि वे बचपन से ही परेशानियों से जूझ रहे थे। उनकी मां, मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल, का निधन उनकी पैदा होने के कुछ समय बाद ही हो गया था। इसके बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया।
प्रतीक ने बताया- 'मैंने कम उम्र में ही गलत फैसले लेने शुरू कर दिए थे। ड्रग्स और शराब का सहारा लिया। उस वक्त चीजें बहुत उलझी हुई थीं। इसी वजह से मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो गई।' प्रतीक ने बताया कि उनकी वजह से उनके नाना-नानी को बहुत दुख सहना पड़ा। उन्होंने कहा- 'मैं बहुत बुरी हालत में था। मेरी नानी का निधन उस वक्त हुआ जब मैं एडिक्ट था। यह बात मुझे आज भी बहुत दुख देती है। काश वो आज मुझे ऐसा देख पाती जैसा मैं अब हूं।'
व्हिस्लिंग वुड्स से निकाला गया
फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से डेब्यू करने के बाद प्रतीक ने एक्टिंग स्कूल व्हिस्लिंग वुड्स में एडमिशन लिया था। लेकिन पढ़ाई के दौरान उनका मन नहीं लग रहा था। धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ने लगी और फिर उन्हें वहां से निकाल दिया गया।
प्रतीक ने कहा- 'मैं करीब दो साल वहां रहा और फिर ड्रग्स की लत के कारण उन्हें निकाल दिया गया। अब सोचता हूं तो मुझे हंसी आती है कि मुझे हर स्कूल और कॉलेज से निकाला गया। मैं बहुत ज्यादा ही बिगड़ चुका था।'
प्रतीक की नई शुरुआत
अब प्रतीक अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि उनकी मां स्मिता पाटिल की याद में वे कुछ ऐसा करें जिससे उनका नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि वो कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उनका परिवार उन पर गर्व कर सके।


Click it and Unblock the Notifications











