..................... Prateik Babbar makes his relationship official with Priya Banerjee, also gets inked her name प्रतीक बब्बर को हुआ इस एक्ट्रेस से प्यार! वैलेंटाइन डे पर रिश्ते को किया ऑफिशियल। - Hindi Filmibeat

प्रतीक बब्बर को हुआ इस एक्ट्रेस से प्यार! वैलेंटाइन डे पर रिश्ते को किया ऑफिशियल

Prateik

Prateik Babbar makesh his relationship official: दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। एक बार फिर प्रतीक बब्बर ने कुछ ऐसा ही किया है। वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

प्रतीक बब्बर अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बार खबरों में आ चुके हैं लेकिन अब उन्होंने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रतीक बब्बर के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अगली तस्वीर शेयर की है जिसमें कपल ने हाथों पर पी और बी का टैटू बनवा रखा है।

पहली तस्वीर में प्रतीक बब्बर और उनकी लेडी लव का चेहरा नहीं नजर आ रहा है। लेकिन, दोनों ने सूरज की ओर देखते हुए पीछे से तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रतीक बब्बर ने अपने रिलेशनशिप को भी ऑफिशियल कर दिया है। प्रतीक बब्बर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कैप्शन में दिया हिंट

कैप्शन में दिया हिंट

वहीं, दूसरी तस्वीर दोनों के टैटू की है। तस्वीरों के साथ प्रतीक बब्बर ने कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ पी और बी लिखा है। साथ ही उन्होंने इन्फिनिटी का इमोजी भी डाला है। टैटू प्रतीक बब्बर ने अपनी उंगलियों पर बनवाया है तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने कॉलर बोन पर बनवाया है।

कौन है मिस्ट्री गर्ल

कौन है मिस्ट्री गर्ल

कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को प्रतीक बब्बर काफी समय से डेट कर रहे हैं। प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी दोनों के नाम पी और बी से शुरू होते हैं इसलिए यूजर्स भी यही कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने भले चेहरा नहीं दिखाया हो लेकिन प्रिया बनर्जी के साथ उन्होंने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

कौन हैं प्रिया बनर्जी

कौन हैं प्रिया बनर्जी

प्रिया बनर्जी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म 'किस' से की थी। इसके अलावा 'जज्बा' में भी वो ऐश्वर्या राय के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी थीं।

टूट गई थी प्रतीक की शादी

टूट गई थी प्रतीक की शादी

बता दें कि, प्रतीक बब्बर ने 2019 में बीएसपी नेता पवन की बेटी सान्या सागर से शादी की थी लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X