शादी के मंडप में फूट फूटकर क्यों रोए प्रतीक बब्बर? संभालती दिखी नई नवेली दुल्हन!

Pratiek Babbar Emotional Video- प्रतीक बब्बर इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए है। राज बब्बर के बेटे ने शादी की है और 14 फरवरी को सबको हैरान कर दिया। वेलेंटाइन डे के मौके पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो वो काफी समय से प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे थे और फाइनली शादी कर ली। इस दिन प्रतीक काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं क्योंकि शादी के वक्त प्रतीक को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। जिसने भी वीडियो देखा वो सवाल कर रहा है कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं।
सहारा बनी नई नवेली दुल्हन
वायरल हो रहे इस वीडियो में शादी के बाद प्रतीक बब्बर को रोते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वो अपने प्यार से शादी करके इमोशनल हो गए थे। प्रिया बैनर्जी लगातार उनको चुप करवाते हुए नजर आ रही हैं।
कहा जा रहा है कि की वजह से वो काफी इमोशनल थे। खुशी की वजह से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि इस दिन वो खुश थे और बाद में इस दिन का जश्न मनाने के लिए मिठाई बांटी थी।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
प्रतीक बब्बर की शादी के बाद लोग उनको लगातार बधाई दे रहे हैं। प्रतीक के जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं वो हैरान करने वाले हैं। कहीं वो प्रिया बाहों में उठाते दिख रहे हैं तो कहीं वो किस कर रहे हैं।
हालांकि उनके रोने को लेकर कई तरह की बातें लोग कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''अपनी मां तो याद आ गई होगी।'' एक ने लिखा, ''कौन हैं ये लोग...सॉरी मुझे नहीं पता, ये क्या है।'' एक ने लिखा, ''सच्चा प्यार शादी के कुछ सालों बाद साबित होगा....इंतज़ार करें और उसके बाद पोस्ट करें।'' एक ने लिखा, ''अब लड़कों ने भी रोने का ट्रेंड बना लिया है।'' एक ने लिखा, ''पिछले साल ही तो तलाक हुआ है।''
खबरें हैं कि प्रतीक की शादी के मौक पर उनके परिवार के ही लोग मौजूद नहीं थे। हालांकि प्रतीक ने इस पर रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











