भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे प्रतीक
दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पुत्र प्रतीक बब्बर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'माई फ्रैंड पिंटो' में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्माण अगले वर्ष आरंभ होगा। प्रतीक ने कहा, "भंसाली के साथ काम करना सम्मान की बात है। जब मैं उनसे मिला तो यह देखकर चकित रह गया कि इतने बड़े निर्देशक होने के बावजूद वह कितने सामान्य हैं।"
गौरतलब है कि 'माई फ्रेंड पिंटो' का निर्देशन राघव डार करेंगे जो फिल्म 'गुरु' में मणिरत्नम के सहायक रह चुके हैं।
प्रतीक बब्बर माई फ्रैंड पिंटो संजय लीला भंसाली स्मिता पाटिल my friend pinto prateik babbar sanjay leela bhansali smita patil


Click it and Unblock the Notifications