..................... Prateik Babbar | Amy Jackson | Valentines Day | Ekk Deewana Tha | प्रतीक बब्बर | एमी जैक्सन | वैलेंटाइन डे | एक दीवाना था - Hindi Filmibeat

वैलेंटाइन डे एमी के साथ मनाएंगे प्रतीक

एक्टर प्रतीक बब्बर इस वैलेनटाइन डे एमी जैक्सन के साथ समय बिताएंगे। अरे आप कुछ सोचे इससे पहले हम आपको बता दें की एमी और प्रतीक आने वाली फिल्म एक दीवाना था को प्रमोट करेंगे। प्रतीक पहली बार किसी फिल्म में रोमांटिक हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 17 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

प्रतीक ने कहा कि हमें अपनी फिल्म का प्रचार करना है। हम इस पर काम भी कर रहें हैं। लेकिन मैं इस मामले में भाग्यशाली हूं कि मुझे एक सुंदर लड़की के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

हम इस वेलेंटाइन डे के अवसर पर साथ साथ इस फिल्म का प्रचार करेंगे और मैं दोबारा एमी के साथ अपनी किस्मत आजमाना चाहूंगा। असल जिंदगी में प्रतीक और एमी के बीच प्रेम संबंध की खबरें काफी समय से आ रही हैं लेकिन प्रतीक ने इसका खंडन किया है।

प्रतीक ने कहा कि एमी और वह एक दूसरे के काफी करीब हैं और दोनों को साथ साथ रहना अच्छा लगता है लेकिन दोनों के बीच किसी प्रकार का प्रेम सम्बंध नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X