एमी के साथ मैं काफी सहज हूं: प्रतीक बब्बर
प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन ने जब से फिल्मकार गौतम मेनन की फिल्म एक दीवाना था की शूटिंग शुरू की है तब से उनके बीच नजदीकियां बढ़ने की अफवाहें भी तेज हो गईं हैं।
एमी ने कहा, मैं और प्रतीक एक-दूसरे के काफी करीब हैं। हमने पांच महीने तक शूटिंग की और इससे यह तो साफ है कि हमारे बीच अच्छा तालमेल है। अब ये फिल्म ही इतनी रोमांटिक है तो हमारे बीच नजदीकियां तो बढ़नी ही थी।
इस बारे में प्रतीक का कहना है कि वह एमी के साथ पर्दे पर और अपनी वास्तविक जिंदगी में भी बहुत सहजता महसूस करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों कुछ समय तक एक-दूजे के साथ रहे थे और प्रतीक इन अफवाहों से खुश नजर आ रहे हैं।
25 वर्षीय प्रतीक ने कहा, वह खूबसूरत हैं। यदि मेरा नाम किसी खूबसूरत लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है तो मैं इसके लिए खुश हूं लेकिन यह सच नहीं है।
एमी ने 'एक दीवाना था' से फिल्मी कैरियर की शुरुआत की है। उनका कहना है कि उन्हें फिल्मोद्योग में अपनी जगह बनाने के लिए अफवाहों की मदद की आवश्यकता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











