सुरक्षित यौन संबध बनाने के तरीके बतायेगें प्रतीक बब्बर

वो लोगों को समझाने की कोशिश करेगें कि पति-पत्नी को अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होना चाहिए। और जब भी वो यौन संबध बनायें तो सुरक्षित बनायें। इसके लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। वो घर-घर जाकर लोगों को कंडोम के प्रयोग और महत्व के बारे में समझायेगें।
वैसे प्रतीक बब्बर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म माई फ्रेंड पिंटो को लेकर खासे चर्चा में हैं। इससे पहले आयी धोबीघाट और आरक्षण में उनके काम को लोगों ने काफी पसंद किया है। प्रतीक कहते हैं कि उनकी कोशिश यही रहती है कि लोग उन्हें स्टार नहीं एक बढ़िया एक्टर समझें। अपनी इसी इच्छा के चलते प्रतीक की कोशिश लीक से हटकर फिल्म करने की होती है।


Click it and Unblock the Notifications











