..................... Prateek Yadav’s Emotional Last Video With Brother Akhilesh Yadav Goes Viral After His Demise - Hindi Filmibeat

रिश्तों में दूरी थी, दिलों में नहीं… प्रतीक यादव का अखिलेश यादव संग पुराना वीडियो हुआ वायरल

Prateek Yadav's Emotional Last Video With Akhilesh Yadav: जब से ये खबर सामने आई है कि मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की मृत्यु हो गई है तभी से काफी ज्यादा इंटरनेट पर उनके बारे में चर्चा हो रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे।

Prateek Yadav s Emotional Last Video With Brother Akhilesh Yadav

खबरों के अनुसार आपको बता दें कि अखिलेश यादव पहले अपने पिता की दूसरी शादी से काफी ज्यादा गुस्सा थे। लेकिन प्रतीक यादव के परिवार में शामिल हो जाने के बाद में दोनों के बीच कभी भी खुलकर कोई बात सामने नहीं आई। कई मौको पर देखा जाता था कि प्रतीक भी अपने बड़े भाई का खूब आदर सम्मान करते थे। अखिलेश यादव के साथ में उनकी आखिरी मुलाकात का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा है वायरल

प्रतीक यादव का अखिलेश यादव के साथ में कथित तौर पर आखिरी मुलाकात का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जनवरी 2026 का बताया जा रहा है। सैफई में एक पारिवारिक समारोह आयोजित किया गया था जिसमें प्रतीक यादव की तरफ से अखिलेश यादव के पैर छूने की तस्वीर भी सामने आई थी। अपर्णा यादव भी इस दौरान अखिलेश यादव के पैर छूती हुई नजर आई थी।

प्रतीक यादव और अखिलेश यादव के बीच में कभी भी किसी तरीके की कोई सार्वजनिक लड़ाई या फिर विवाद सामने नहीं देखने को मिला है। इससे यह भी साफ हो जाता है की दूरी होने के बावजूद भी दोनों के बीच रिश्तों में बैलेंस बना हुआ था। प्रतीक यादव ने कभी भी राजनीति में कम नहीं रखा और यह भी सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

भाई की मृत्यु पर अस्पताल पहुंचे थे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव और अखिलेश यादव के बीच में भले ही दूरियां थी। लेकिन जैसे ही उनको अपने भाई की मृत्यु की खबर मिली तो वह अस्पताल पहुंचे थे। वहां पर जमा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के बीच में उनके चेहरे पर दुख साफ देखने के लिए मिला। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर से भी बातचीत की थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

प्रतीक यादव की निजी जिंदगी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रतीक यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। महंगी गाड़ियों और बॉडी बिल्डिंग का भी शौक रखते थे। प्रीति की यादव ने जनवरी 2026 में सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव से तलाक को लेकर भी जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी पर कुछ गंभीर आरोप लगा दिए थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते सही होने की खबर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X