Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, बीवी से कलेश के बीच अपर्णा के पति की कैसे गई जान
Prateek Yadav Death Reason: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है और इस खबर ने सिर्फ यादव परिवार बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया है। प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे।

पत्नी के साथ रिश्तों में अनबन
प्रतीक यादव के निधन की खबर इसलिए और भी हैरान करने वाली है क्योंकि कुछ ही समय पहले उन्होंने अपनी पत्नी अपर्णा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। हालांकि बाद में उन्होंने जानकारी दी कि उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
रिपोर्ट्स के अनुसार उनको सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी। वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं। अपर्णा यादव भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं।
अखिलेश याद के साथ रिश्ते
रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा। बताया जा रहा है कि सुबह छह बजे उनको अस्पताल लाया गया। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था। अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे।


Click it and Unblock the Notifications