नहीं होगा प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का तलाक? नए पोस्ट ने किया धमाका, ले लिया यूटर्न
Prateek Yadav Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव के घर में तब बवाल मचा था जब उनके बेटे प्रतीक यादव को लेकर खबर आ रही थी कि उनकी तलाक अपर्णा यादव के साथ होने वाला है। इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

लेकिन अब एक ऐसी अपडेट सामने आई है जो कि सारी अटकलों को पूरी तरह से बंद करने के लिए काफी है। प्रतीक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए यूटर्न मारा है और सारे विवाद को पल भर में हवा कर दिया है। इस पोस्ट में वो अकेली नहीं हैं बल्कि उनके साथ उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी नजर आ रही हैं।
प्रतीक यादव ने क्या लिखा?
प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी के साथ एक पोस्ट किया है और लिखा है, "All is good" इससे इतना साफ है कि वो लोगों के बीच संदेश देना चाहते हैं कि उनके और उनकी पत्नी के बीच अब सबकुछ सही है।
इसके बाद तलाक की सारी अटकलें खारिज हो गई हैं। प्रतीक ने कहा कि सच्चे चैंपियन वही होते हैं जो निजी और पेशेवर चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ते हैं! बता दें कि मुलायम सिंह के यादव के बेटे को लेकर काफी बवाल मचा हुआ था। अखिलेश एक ओर राजनीति में सक्रिय हैं तो वहीं दूसरी प्रतीक इससे दूर रहते हैं।
क्या बोले लोग?
इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुबारक हो भाई, नजर लग गई इस रिश्ते को।'' एक ने लिखा, ''सर्वकालिक पसंदीदा और आज की सर्वश्रेष्ठ तस्वीर हर हर महादेव।'' एक ने लिखा, ''देखकर अच्छा लगा।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है कि समर्थक खुश हैं और रिश्ता बचने को लेकर उनकी तारीफें कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











