..................... Prateek Babbar is a good friend: Monika Dogra | Dhobi Ghat | बहुत अच्छे दोस्त हैं प्रतीक बब्बर: मोनिका डोगरा | धोबी घाट - Hindi Filmibeat

अच्छे दोस्त हैं प्रतीक: मोनिका डोगरा

By Neha Nautiyal

Prateek Babbar, Monika Dogra
आमिर खान की पत्नी किरण राव की फिल्म 'धोबी घाट' से अभिनय की शुरुआत करने वाली मोनिका डोगरा फिल्म में अपने सह-अभिनेता प्रतीक बब्बर की प्रशंसक हैं और कहती हैं कि वह उनके अच्छे मित्र हैं।

एक इंटरव्यू मे मोनिका ने कहा, "प्रतीक मेरे अच्छे दोस्त हैं। एक तो हम दोनों हमउम्र हैं, हमें एक जैसा संगीत सुनना पसंद करते है और फैशन के मामले में भी हमारी पसंद काफी मिलती-जुलती है। इसके साथ ही हम दोनों एकांतप्रिय हैं।"

गैलरी धोबी घाट की

मोनिका प्रतीक की तारीफ करते नहीं थकतीं और कहती हैं, "हम दोनों एक-दूसरे की मदद करते हैं, रोज एक-दूसरे से बात करते हैं। वाकई मुझे प्रतीक में एक बहुत अच्छा दोस्त मिला है।"

किरण राव के निर्देशन में बनी 'धोबी घाट' इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें आमिर खान और नवोदित अभिनेत्री कीर्ति मल्होत्रा ने भी अभिनय किया है। आमिर ने इस फिल्म का निर्माण भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X