Prasthanam Teaser- संजय दत्त Birthday के मौके पर देंगे ये खास तोहफा- धमाके का इंतजार
काफी समय से लगातार चर्चा में चल रही फिल्म प्रस्थानम को लेकर एक धमाकेदार खबर आ रही है। इस फिल्म में संजय दत्त नजर आने वाले हैं और वो काफी धमाकेदार काम करते हुए दिखेंगे। खबर है कि संजय दत्त ने फिल्म के टीजर को लॉंच करने का मन बनाया है। अभिनेता अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देने आ रहे हैं। दरअसल वो जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीजर को रिलीज करने का फैसला किया है।
प्रस्थानम को लेकर संजय दत्त काफी ज्यादा उत्साहित है और इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रस्थानम, एक ताकतवर पॉलिटिकल लीडर और उसके अपने पारिवारिक रिश्तों की कहानी है।

संजय दत्त ने हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर शेयर किया था। मोशन पोस्टर काफ़ी प्रभावशाली था। इसके पहले संजय दत्त फिल्म कलंक में नजर आए थे जिसमें उनका छोटा सा रोल था।
हालांकि फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित भी नजर आईं थीं लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी। प्रस्थानम, 20 सितम्बर 2019 को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











