Prasthanam Teaser- संजय दत्त की धमाकेदार फिल्म का टीजर रिलीज- महाभारत या रामायण?
संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रस्थानम का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि आज संजय दत्त अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। काफी समय से इस फिल्म के टीजर को लेकर इंतजार था और संजय दत्त ने बताया था कि टीजर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अब इस फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि संजय दत्त एक बड़ा धमाका करने वाले हैं।
फिल्म में सिर्फ संजय दत्त ही नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ और अली फजल भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मनीषा कोईराला काफी शानदार लग रही है।

टीजर को देखकर आप कह सकते हैं कि फिल्म काफी अलग और शानदार साबित हो सकती है। फिल्म में आपको एक्शन और स्टोरी दोनो ही देखने को मिलने वाली है।
इसके अलावा संजय दत्त का एक पोस्टर केजीएफ चैप्टर 2 का भी सामने आया है जो कि चर्चा में हैं। संजय दत्त काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं और ऐसा लग रहा है कि प्रस्थानम वो फिल्म साबित होने वाली है। फिलहाल आप देखिए शानदार टीजर...


Click it and Unblock the Notifications











