Prasthanam- संजय दत्त ने पोस्ट किया खतरनाक पोस्टर- दमदार लुक में दिखे बाबा
सुपरस्टार संजय दत्त इस समय फिल्म प्रस्थानम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और काफी मेहनत भी कर रहे हैं। इसके अलावा वो लगातार इस फिल्म से पोस्टर्स रिलीज करते रहते हैं। आज भी संजय दत्त ने एक शानदार पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया है जिसमें वो काफी खतरनाक रूप में नजर आ रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म निश्चित तौर पर एक ब़डी हिट साबित होगी।
ये फिल्म साउथ की एक फिल्म प्रस्थानम की ही रीमेक है। इस फिल्म का नाम बदले बिना इसको बनाया गया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था जो कि काफी धमाकेदार था।

संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ भी काफी दमदार लग रहे थे। संजय दत्त काफी समय के बाद लीड रोल में धमाका करने के लिए आ रहे हैं। इसके पहले संजय दत्त की फिल्म कलंक रिलीज हुई थी जिसमें वो एक छोटे से रोल में थे और फिल्म भी बुरी तरह से प्लॉप हुई थी।
आज इस फोटो को पोस्ट करते हुए संजय दत्त ने लिखा है कि.. Earn the legacy... virasat se nahi, kabiliyat se! गौरतलब है कि फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











