प्रस्थानम: शूटिंग सेट पर जैकी श्रॉफ की मस्ती, किसके लिए गा रहे है ये सदाबहार गाना
जैकी श्रॉफ इस समय फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे और शूटिंग नवाबों के शहर लखनऊ में चल रही है। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग सेट से जैकी श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी मस्ती के मूड में लग रहे है और गाना गा रहे है। वीडियो में आपको सुना देगा की वो सुन सुन अरे बेटे सुन इस चंपी में बड़े बड़े गुन..गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो में उनके साथ सत्यजीत दुबे नजर आ रहे है।
बता दें कि इस वीडियो को खुद जैकी श्रॉफ ने अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया है। इस फिल्म में आपको जैकी श्रॉफ के अलावा संजय दत्त और अली फजल नजर आने वाले है और फिल्म को संजय दत्त ही बना रहे है।

फिल्म साउथ की एक फिल्म प्रस्थानम की रीमेक है और इसका हिंदी में भी नाम प्रस्थानम ही रहेगा। जैकी श्रॉफ इस समय कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे है जिससे वो लगातार लाइमलाइट में आ रहे है।
बता दें कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जैकी श्रॉफ लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक क्लियर करते हुए नजर आ रहे थे।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जैकी श्रॉफ ने लिखा था कि वो लखनऊ में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे है। इन दोनो के अलावा फिल्म में अमायरा दस्तूर नजर आने वाले है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन संजय दत्त और जैकी श्रॉफ को एक साथ देखने के लिए उनके काफी ज्यादा उत्साहित है।
फिलहाल आप इस वीडियो को देखिए और एंज्वाय करिए जिसमें जैकी श्रॉफ तेल मालिस करने की बात कर रहे है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद से ही उनके फैंस लगातार इसको शेयर कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











