संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, धमाकेदार होगा रोल
संजय दत्त काफी समय बाद प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने के लिए फिर से तैयार है। बता दें कि संजय दत्त जेल से आने के बाद काफी ज्यादा व्यस्त हो गए है और अपने आपको बिजी रखने की कोशिश कर रहे है। संजय दत्त को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो साउथ की प्रस्थानम की एक रीमेक हिंदी में बनाने जा रहे है और इस फिल्म मे आपको सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी देखने को मिलने वाले है।
जी हां दोनो काफी अच्छे दोस्त भी है और अब साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि इस फिल्म से ना सिर्फ जैकी श्रॉफ जुड़ रहे है बल्कि मनीषा कोईराला भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी।

हाल ही में संजय दत्त ने कहा था के उनकी फिल्म का हिस्सा जैकी श्रॉफ होगे और वो प्रस्थानम में एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।
करीब 7 सालों के बाद संजय दत्त फिल्म प्रस्थानम में प्रोड्यूसर के तौर पर नजर आने वाले है और इस फिल्म में एक्टिंग भी करते हुए नजर आएंगे। गौरतलब है कि काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आए जैकी श्रॉफ अब संजय दत्त के साथ मिलकर एक बड़ा धमाका करने वाले है।
इस फिल्म की बात करें तो फिल्म साउथ की ही एक फिल्म की रीमेक है औऱ इस फिल्म का नाम भी प्रस्थानम ही रहेगा।इस फिल्म की बात करें तो ये एक थ्रिलिंग फैमिली ड्रामा फिल्म है जो काफी ज्यादा अच्छी है और फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आई थी।
गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म को निर्देशक देवा कट्टा ने निर्देशित किया था और मजेदार बात तो ये है कि हिंदी रीमेक को भी वही निर्देशित करते हुए नजर आए थे।
बता दें कि ये दूसरी बार है जब अभिनेता संजय दत्त किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है और साथ साथ फिल्म में काम भी कर रहे हैं। जी हां संजू बाबा ऐसा काम फिल्म रास्कल में भी कर चुके है।
देखने वाली बात को ये होगी ये दोनो दोस्त जब एक ही फिल्म में नजर आएंगे तो इसका हाल क्या होगा। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग पर काम हो रहा है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
