Prasthanam- जैकी श्रॉफ का First Look पोस्टर हुआ रिलीज- खतरनाक होगा किरदार
सुपरस्टार संजय दत्त की धमाकेदार फिल्म प्रस्थान को लेकर इस समय चर्चा है और फिल्म के ट्रेलर ने आकर एक बड़ा धमाका कर दिया था। अब इस फिल्म से एक एक करके सभी सितारों के धमाकेदार पोस्टर्स रिलीज किए जा रहे हैं। आज सुपरस्टार जैकी श्रॉफ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि काफी शानदार लग रहा है। जैकी श्रॉफ इस पोस्टर में काफी खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसके पहले सुपरस्टार संजय दत्त और अली फजल के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं
इस पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ का रोल काफी दमदार साबित होने वाला है। जैकी श्रॉफ उन अभिनेताओं में से हैं जो कि अपने अभिनय से किरदार में जान डाल देते हैं।

बता दें कि इस तस्वीर को मान्यता दत्त ने पोस्ट किया है जो कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। संजय दत्त की बात करें तो वो काफी समय के बाद लीड रोल में धमाका करने के लिए आ रहे हैं।
इसके पहले संजय दत्त की फिल्म कलंक रिलीज हुई थी जिसमें वो एक छोटे से रोल में थे और फिल्म भी बुरी तरह से प्लॉप हुई थी। अब इस फिल्म से उनको काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











