प्रस्थानम ट्रेलर - संजय दत्त ने बताया कैसी प्रोड्यूसर हैं मान्यता दत्त, करण देओल से क्लैश पर की बात

Recommended Video

Prasthanam trailer: Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Chunky Pandey launches trailer in Delhi |FilmiBeat

संजय सुनील दत्त प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर आज दिल्ली में लॉन्च किया गया और इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट ने फिल्म के बारे में खुलकर बात की। देवा कट्टा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी नाम की तेलुगू फिल्म का रीमेक है। हालांकि प्रोड्यूसर संजय दत्त का कहना है कि देवा ने फिल्म को उत्तर भारत के हिसाब से ढाला है और ये साउथ की कॉपी नहीं है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर मान्यता दत्त ने बताया कि इस फिल्म में आपको रामायण भी मिलेगी और महाभारत भी। फिल्म की स्टारकास्ट काफी लंबी है। संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, मनीषा कोईराला, चंकी पांडे, अली फ़ज़ल, सत्यजीत दुबे और अमायरा दस्तूर। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सबने फिल्म पर बात की -

फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए अली फ़ज़ल ने बताया कि उनका किरदार मिर्ज़ापुर से काफी अलग है और इसलिए उन्होंने ये फिल्म की। हर एक्टर अपने करियर में अलग किरदार निभाना चाहता है। वहीं सत्यजीत दुबे ने बताया कि मान्यता ने बिना ऑडीशन उन्हें इस रोल के लिए फाईनल कर लिया था।

प्रस्थानम 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। मीडिया से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने सनी देओल के बेटे करण देओल को पल पल दिल के पास के लिए शुभकामनाएं भी दीं। करण देओल अपने डेब्यू के साथ ही संजय दत्त से टक्कर लेने जा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X