संजय दत्त की फैन-फॉलोइंग का दिखा जलवा, फैंस ने मनाया फिल्म 'प्रस्थानम' की रिलीज का जश्न
सुपरस्टार संजय दत्त के प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है क्योंकि यह संजय दत्त प्रोडक्शंस बैनर के तले बनी उनकी पहली हिंदी फिल्म है। संजय दत्त अभिनीत "प्रस्थानम" आज देशभर में रिलीज हो चुकी है और अभिनेता के निष्ठावान प्रशंसकों की खुशी सातवें आसमान पर हैं, नजीतन संजय दत्त के प्रति अपने प्यार और प्रशंसा के साथ वे रिलीज का जश्न मना रहे है। फैंस ने इस दिन को अपने आइडल के लिए अधिक खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
उनमें से कई फिल्म देखने के लिए बड़े ग्रुप्स में एक साथ आये हैं और यहां तक कि उनके हाथों में फिल्म के पोस्टर भी देखने मिले जिन्हें वे गर्व के साथ फ़िल्म के बाद दिखाते हुए नज़र आये। इस फिल्म को देख चुके फैंस इससे बेहद खुश हैं।

"प्रस्थानम" की मनोरंजक कहानी और नाटकीय प्रयास दर्शकों का दिल जीत रही है और इसे काफ़ी पसंद किया जा रहा है। कबीर सिंह की तरह, जो एक कल्ट फिल्म थी, प्रस्थानम भी अपनी कहानी के साथ बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है।
दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण भारतीय फिल्म और हिंदी रीमेक दोनों ही फिल्म के निर्देशक देव कट्टा हैं क्योंकि निर्माता हिंदी वर्जन में फ़िल्म की प्रामाणिकता को बरकरार रखना चाहते थे,
इसलिए उन्होंने मूल निर्देशक को शामिल करने का फैसला किया। लखनऊ में एक समकालीन राजनीतिक परिवार पर स्थापित, "प्रस्थानम" में धर्म, नैतिकता, इच्छा, सही और गलत जैसे जटिल सवालों का जवाब दिया जाएगा।
फ़िल्म में अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, सत्यजीत दुबे, मनीषा कोइराला और अमायरा दस्तूर द्वारा निभाई जाएंगी। "प्रस्थानम" का निर्माण संजय की पत्नी मानयता दत्त ने किया है जो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications












