..................... Prassthanam is ready for the release and Movie will be entertaining like Saaho! - Hindi Filmibeat

रिलीज होने के लिए तैयार है प्रस्थानम- वायरल लुक ने बताया कि फिल्म साहो की तरह होगी शानदार!

फ़िल्म " प्रस्थानम " इस आने वाले सप्ताहांत रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसी के साथ दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है! फ़िल्म के ट्रेलर को इसकी मनोरंजक थीम के लिए प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से सराहना मिल रही है। फ़िल्म के लुक से इतना तो साफ़ है कि यह राजनीतिक माहौल पर आधारित है जो बड़े पैमाने पर बनी एक मनोरंजक फ़िल्म है।

यह एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है और लंबे समय के बाद इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम एक साथ एक छत के नीचे नज़र आएंगे। " प्रस्थानम " एक पिता और पुत्र के बीच विरासत की लड़ाई के बारे में है।

prassthanam, saaho, sanjay dutt, प्रस्थानम, साहो, संजय दत्त

फिल्म एक बड़े बजट में बड़े पैमाने पर बनी मनोरंजक कहानी है जिससे देश का हर शख्स जुड़ा महसूस करेगा। फिल्म की कहानी सम्मान और विरासत के लिए परिवार की दो पीढ़ियों के बीच टकराव के बारे में है जो बेहद आम बात है लेकिन यह केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। कहानी के इस अनोखे नज़रिये के कारण इससे हर क्षेत्र का शख्स जुड़ा महसूस करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X