"सनी लियोन की इज़्जत करिए पर उनके जैसा बन मत जाइए!"

[बॉलीवुड समाचार] सनी लियोन ने जिस तरह हाल ही में भूपेंद्र चौबे के इंटरव्यू का जवाब दिया और पूरे बॉलीवुड ने उनका साथ दिया उससे ये लगा कि यहां चीज़ें काफी बदल रही हैं।

सबसे बड़ा समर्थन आया आमिर खान का जिन्होंने कहा कि वो सनी के साथ काम करके खुश होंगे। उन्हें गर्व है, जिस तरह सनी ने ये इंटरव्यू दिया। हालांकि अब प्रसून जोशी ने साफ बात कही है कि सनी लियोन की लोग इज़्जत करते हैं अच्छी बात है पर वो युवाओं के ये सलाह नहीं देंगे कि सनी लियोन का पेशा अपनाएं। या पुराना पेशा यानि कि पॉर्न स्टार बन जाएं।
[सनी लियोन + अश्लीलता = ये एक्टर]

गौरतलब है कि हाल ही में भूपेंद्र चौबे ने एक इंटरव्यू में सनी लियोन को बार बार पॉर्न क्वीन कहकर उन्हें बेइज़्जत करने की कोशिश की थी और यहां तक कहा कि कोई बड़ा स्टार उनके अतीत की वजह से उनके साथ काम नहीं करना चाहता।

इस पर सनी ने कहा था कि उन्हें अपने अतीत पर कोई पछतावा नहीं है। सनी को जब प्रसून जोशी के बयान के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि वो जानती नहीं कि प्रसून जोशी कौन हैं। गूगल करने के बाद ही कुछ जवाब देंगी।

बॉलीवुड सनी का जितना भी साथ दे, ये तस्वीरें साफ कर देंगी कि सनी के साथ बॉलीवुड ने क्या किया -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X