गायक से हीरो बने प्रशांत तमांग

By Staff
गायक से हीरो बने प्रशांत तमांग

2007 में इंडियन आइडल का तीसरा संस्करण जीतने वाले गायक प्रशांत तमांग ने फ़िल्मों में कदम रख दिया है. प्रशांत ने एक नेपाली फ़िल्म ‘गोरखा पलटन’ में काम किया है जो रिलीज़ के लिए तैयार है.

फ़िल्म

फ़िल्म की कहानी गांव के एक ऐसे लड़के के बारे में है जिसके दादा और पिता सेना में हैं लेकिन वो सेना में न जाकर पढ़ना चाहता है लेकिन पिता के गुज़रने के बाद उसे न न चाहते हुए भी आर्मी में जाना पड़ता है.

फ़िल्म के बारे में प्रशांत कहते हैं, “मैंने फ़िल्मों के बारे भी नहीं सोचा था. जब मुझे ये मौका मिला और जब मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि मैं ये कर पाउंगा क्योंकि ये मेरी ख़ुद की कहानी लगी.” प्रशांत के पिता पुलिस में थे और उनके गुज़रने के बाद घर में इकलौता लड़का होने की वजह से परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़कर पुलिस में भर्ती होना पड़ा.

फ़िल्म की शूटिंग नेपाल में हुई है. हालांकि प्रशांत की ये पहली फ़िल्म है लेकिन उन्हें यकीन है कि वो एक्टिंग कर सकते हैं. प्रशांत कहते हैं, “फ़िल्म नेपाली भाषा में है इसलिए केवल भाषा का फ़र्क है. अगर मुझे बॉलीवुड में मौका मिले तो मैं ज़रुर करना चाहूंगा.”

रियेल्टी शो

हालांकि ज़्यादातर रिएलिटी शो में विजेता चुनने में पब्लिक वोटिंग अहम होती है और ख़ुद प्रशांत भी एक रिएलिटी शो के ज़रिए मशहूर हुए हैं, फिर भी वो कहते हैं कि वो फिर कभी किसी और रिएलिटी शो में भाग लेना नहीं चाहेंगे. प्रशांत कहते हैं, “मैं इंडियन आइडल में भी नहीं आना चाहता था. मैं केवल गाना चाहता था. मुझे पसन्द नहीं था कि मैं वोटिंग की बदौलत जीतूं.”

इंडियन आइडल में हिस्सा लेने से पहले प्रशांत तमांग पश्चिम बंगाल पुलिस में काम करते थे. प्रशांत कहते हैं कि गाना उनका शौक था. वो कहते हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं गायकी को अपना करियर बनाउंगा, ये बस हो गया.

प्रशांत कहते हैं कि वो अब भी गाने में पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन काफ़ी कुछ भाग्य पर भी निर्भर करता है. वो कहते हैं कि मुम्बई में इतने संघर्षशील गायक हैं कि मौका मिलना इतना आसान नहीं है मगर वो अपनी कोशिश जारी रखेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X