KGF Chapter 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट, प्रभास की 'सालार 2' से पहले शुरु हो जाएगी केजीएफ सीक्वल की शूटिंग!

KGF chapter 3: सालार:पार्ट 1- सीज़फायर के एक्शन पैक्ड टीज़र के बाद फिल्म को लेकर बढ़ती क्रेज के बीच जहां दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है, वहीं हम फैंस के लिए केजीएफ चैप्टर 3 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट लेकर आए हैं।
सालार सुपरहिट एक्शन निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म है, जो केजीएफ चैप्टर 1 और 2 जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पीछे भी रहें है। ऐसे में लोगों की नजर केजीएफ चैप्टर 3 पर भी है, और जिसकी झलकियां भी सामने आई हैं। होम्बले फिल्म्स ने इस फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट यानी केजीएफ चैप्टर 2 की पहली एनिवर्सरी के मौके पर जारी किया है।
फैंस इंतजार में थे कि निर्देशक प्रशांत नील केजीएफ चैप्टर 3 पर कब काम शुरू करने वाले हैं। बता दें, अब उनके लिए एक बड़ी खबर आई है कि निर्देशक सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले केजीएफ सीक्वल को जल्द ही फ्लोर पर लाएंगे।
सालार 2 से पहले शुरु होगी केजीएफ 3
केजीएफ चैप्टर 3 से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, "प्रशांत नील सालार 2 की शूटिंग शुरू करने से पहले, जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 पर काम शुरू करेंगे। निर्देशक जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 को समय देना शुरू करेंगे और फिल्म को जल्द ही फ्लोर पर ले जाएंगे।"
बता दें, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1250 करोड़ से भी ऊपर का कलेक्शन किया था। वहीं, यश इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ देखते ही देखते पैन इंडिया स्टार बन गए। लिहाजा, केजीएफ 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











