Pranutan Bahl- हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है मशहूर विलेन की बेटी, अब होगा सबसे बड़ा धमाका!

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता और मशहूर विलेन मोहनीश बहल की बेटी को लेकर इस वक्त चर्चा है। हम बात कर रहे हैं नोटबुक फेम प्रनूतन बहल जो कि अब इसलिए खबरों में हैं क्योंकि वो हॉलीवुड जा रही हैं।
जी हां, खबरें आ रही हैं कि वो काफी जल्दी हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम 'कोको एंड नट' है जिसमें वो अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माता रहसान नूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस खबर के बाद मोहनीश के फैंस काफी खुश हैं।
देखने वाली बात होगी कि प्रनूतन का हॉलीवुड डेब्यू किस तरह का रहता है। इस फिल्म की बात करें तो लीड एक्टर रहसान नूर खुद इसको निर्देशित भी करने वाले हैं। इसके पहले रहसान ने बंगाली फिल्मों में काम किया है और आखिरी बार साल 2008 में फिल्म 'बंगाली ब्यूटी' में वो नजर आए थे। अब हॉलीवुड की ये फिल्म कैसी होगी इसको लेकर खुलासा होना अभी बाकी है।
कैसी होगी कोको एंड नट की कहानी
फिल्म को लेकर लोग उत्सुक है। 'कोको एंड नट' की कहानी की बात करें तो ये युवा महिला की कहानी है जो कि जिंदगी में काफी कुछ हासिल करना चाहती है। प्रनूतन जिस किरदार को निभाएंगी वो ऐसा किरदार ऐसा है जो कि अपनी शादी बचाने की चुनौतियों से जूझ रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि प्रनूतन का ये अंदाज लोगों को कितना पसंद आता है।
नोटबुक से करियर की शुरुआत
अभिनेत्री प्रनूतन ने नोटबुक से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को सलमान खान प्रोडक्शन के तहत बनाया गया था। फिल्म प्रनूतन के साथ जहीर इकबाल नजर आए थे जो कि अपनी डेब्यू कर रहे थे। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं। इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया था। हालांकि इसके बाद जहीर को किसी फिल्म में लीड रोल में नहीं देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications











