..................... Pranit more stand up controversial video dead body private part size viral after briyani 370 - Hindi Filmibeat

'मरे हुए आदमी के प्राइवेट पार्ट का साइज..' प्रणित मोरे के शो से महिला डॉक्टर एक और अश्लील वीडियो

Pranit More Dead Body Comedy Video: स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से बिरयानी 370 वाले वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर इतना बड़ा विवाद खड़ा किया कि कॉमेडियन को माफी मांगनी पड़ी और वीडियो डिलीट करनी पड़ी। अब एक बार फिर से प्रणित के स्टैंड अप शो से एक और विवादित क्लिप वायरल हो गया है।

Pranit More Dead Body Comedy Video

इस क्लिक में एक लेडी डॉक्टर डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स को लेकर मजाक बनाने की बातें करती नजर आ रहीं। लोगों का कहना है कि इन मैडम की बातों पर क्यों बवाल नहीं मचा?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लेडी डॉक्टर इस वीडियो में मेल डेड बॉडी को लेकर कह रही हैं, 'फिर एब्डोमन काटा, स्कल काटा फिर लास्ट में जो भी है रीप्रोडक्टिव ऑर्गन।' इसपर प्रणित पूछते हैं- तू पक्का डॉक्टर है या कसाई है? वहां पर कोई जोक वोक भी मारते हैं या सीरियस रहते हैं सब लोग?' इसपर वो कहती हैं, 'जोक भी मारते हैं, जो भी है साइज वगैरह पर।'

इसपर प्रणित हैरान होते हुए कहते हैं, 'क्या? तुमलोग ये सब बातें करते हो? बेचारे चाचा ने noble cause के लिए अपनी बॉडी डोनेट की है।' प्रणित कहते हैं- अब हम कैसे डोनेट करेंगे, हर सोचेंगे कि नहीं कर सकता।

प्रणित के शो का ये वीडियो देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल रहा है और कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें जमकर भला बुरा सुना रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'सबसे पहले तो इस बेवकूफ प्रणित पर बैन लगना चाहिए। कितना घटिया कॉमेडियन है ये। भाई, कॉमेडी करो न, कॉन्ट्रोवर्सी पैदा करने के लिए क्राउड वर्क क्यों कर रहे हो?' एक ने कहा है, 'महिलाएं ऐसे अभद्र बयान देकर बच निकलती हैं क्योंकि पुरुषों की आने वाली पीढ़ी, इंसानों के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक की सबसे खराब पीढ़ी है।' एक अन्य ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन सभी विवादों के लिए कॉमेडियन प्रणित मोरे को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, उनकी टीम को पहले से ही पता है कि वीडियो में क्या है, फिर भी क्लिप सार्वजनिक हो जाती हैं, वायरल हो जाती हैं और इसी तरह वह कमाई कर रहे हैं।'

जानकारी के लिए आपको बता दें कि '₹370 बिरयानी' वाले विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। फिलहाल अकाउंट एक्सेसिबल नहीं है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X