Pranit More Income: कितने अमीर हैं प्रणित मोरे? एक शो की लेते हैं इतनी मोटी फीस
Pranit More Income: कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों काफी विवादों में हैं। बिरयानी 370 वाले वीडियो के बाद हुए बवाल के कारण प्रणित ने माफीनामा भी शेयर कर दिया है। इस विवाद के बीच हम आपको प्रणित मोरे की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 4 करोड़ से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी, लाइव शो, कॉर्पोरेट इवेंट और सोशल मीडिया के जरिए यह कमाई की है।
एक शो के लिए कितनी फीस लेते हैं?
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रणित मोरे एक लाइव शो या इवेंट के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये तक फीस लेते हैं। यह रकम शो की जगह, आयोजन और दर्शकों की संख्या के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ब्रांड प्रमोशन से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।
क्या है ₹370 बिरयानी विवाद?
यह विवाद गुरुग्राम में हुए एक लाइव शो के दौरान शुरू हुआ। शो में मौजूद एक युवक ने अपनी डेट से जुड़ा किस्सा सुनाया। बातचीत के दौरान उसने ₹370 की चिकन बिरयानी का जिक्र किया और लड़की से पैसे वसूलने की बात कही। इस पर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
वीडियो को बवाल, युवक की गई नौकरी
हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस टिप्पणी को गलत बताया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और बढ़ गया। खबरों के मुताबिक, उस युवक की नौकरी भी चली गई। वहीं, प्रणित मोरे की भी काफी आलोचना हुई क्योंकि उन्होंने उस समय बातचीत को नहीं रोका।
बाद में प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए कहा कि वे उस समय माहौल में बह गए थे। अब इस विवाद का असर उनके आने वाले शोज पर पड़ सकता है। कई लोग उनके शो का बहिष्कार करने की बात भी कर रहे हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि प्रणित मोरे इस विवाद से कैसे बाहर निकलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications