'आप सब मुझे एक चांस दो मैं अच्छा इंसान बनके दिखाऊंगा' बिरयानी 370 के बाद घुटने पर आए प्रणित
Pranit More Apologise: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे अपने शो के वीडियो क्लिप्स के कारण काफी विवादों में आ गए। बिरयानी 370 और मुर्दे के प्राइवेट पार्ट जैसे वीडियो को लेकर हर किसी के निशाने पर आए प्रणित मोरे ने इस मामले में माफी मांगी है और अपना वीडियो शेयर किया है।

प्रणित मोरे ने अपने फैंस और आलोचकों से माफी मांगते हुए कहा है कि उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए जिससे वो एक और अच्छे इंसान बनकर दिखाएंगे।
प्रणित ने कहा, "हैलो! ये बात मुझे काफी टाइम से करनी थी पर मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरा क्राउडवर्क का वीडियो देखा जिसके लिए मुझे काफी हेट मिल रही है। और मुझे लगता है कि ये हेट मैं डिजर्व भी करता हूं क्योंकि उस लड़के से जब मैं क्राउडवर्क कर रहा था तो उसने काफी डेरोगेट्री चीजे बोलीं लेकिन सब लोग उसपर हंस रहे थे। मैंने भी उन बातों को आगे बढ़ा दिया और मुझे लगता है कि ये मेरी काफी बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो उसको वहां पर भी रोक सकता था जो मैं नहीं कर पाया।"
प्रणित ने आगे माफी मांगते हुए कहा, "जिनको भी इन सबसे हर्ट हुआ है मैं उन सबसे माफी मंगना चाहता हूं। जो भी लीगल प्रोसीडिंग्स मेरे खिलाफ हो रही है उसके लिए भी मैं लोगों को साथ को ऑप्रेट कर रहा हूं। आप सबसे मैं सिर्फ ये रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि और सब मुझे एक चांस दो, मैं बेटर इंसान बनके दिखाऊंगा। मेरे लिए भी ये एक लर्निंग थी। मैं खुद के लिए भी काम कर रहा हूं। अपने कंटेंट के ऊपर भी काम कर रहा हूं। ये चीज और फ्यूचर में मेरे काम में भी देख पाओगे।"
इस माफीनामे के बाद प्रणित के फैंस जहां उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें एक चांज दिए जाने के पैरवी कर रहे हैं और कह रहे हैं हर किसी इंसान से गलती होती है।


Click it and Unblock the Notifications