लव आजकल 2 का ऑडिशन देते वक्त इम्तियाज अली के सामने ऐसी थी एक्ट्रेस प्रणति राय की हालत
लव आज कल 2' में प्रणति राय प्रकाश, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करते हुए नज़र आयी। प्रणति का ये किरदार उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री से कई सेलिब्रिटी दोस्तों द्वारा सराहना की गई। इस प्यारी चुलबुली लड़की ने न केवल अपने प्रदर्शन बल्कि अपने विनम्र व्यक्तित्व के साथ सभी का दिल जीत लिया है। वह हमेशा इम्तियाज अली के साथ काम करना चाहती थीं और "लव आज कल २" उनके लिए अपने सपने को पूरा करने का सबसे अच्छा मौका था।
प्रणति इम्तियाज अली के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए कहती है, "मैं इम्तियाज सर के साथ काम करना चाहती थी, मुझे उनकी फिल्में कलात्मक और उसमे एक ताजगी लगती हैं, उनका वयक्तित्व इतना आकर्षित है की कोई भी उनसे इम्प्रेस हो जाये।

जब मुझे बुलाया गया था, फिल्म के अंतिम ऑडिशन के लिए, मेरे पेट में तितलियाँ उड़ रही थीं, इतनी खुश हुई की मनो मेरी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह उनके साथ काम करने का एक बेहतरीन अनुभव था। मेरे लिए उनके सुनहरे शब्द मेरे दिल में हमेशा बसे रहेंगे।
डायरेक्टर इम्तियाज़ अली के सब्द में, "ब्राइट यंग स्पिरिट, तुम्हारे साथ काम करने में बहुत अच्छा लगा।" फिर आगे प्रणति कहती है, "जब वी मेट" के बाद से मेरे ड्रीम डायरेक्टर हैं। उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य है।
" "इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल" से "लव आज कल 2" तक प्रणति की यात्रा असाधारण रूप से स्पष्ट रही है। इंडस्ट्री में बहुत कम कलाकार हैं जो अपने प्रशंसकों से बेहद प्रभावित हैं और वह उनमें से एक है। अपने मॉडलिंग के दिनों से ही, प्रणति इंडस्ट्री में सबसे क्यूट क्रश रही हैं।
INTM के अलावा, प्रणति ने "इंडियाज़ नेक्स्ट सुपरस्टार" में भी भाग लिया था। उन्होंने जिमी शेरगिल और माही गिल द्वारा अभिनीत फिल्म "फॅमिली ऑफ़ ठाकुरगंज" के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, जहाँ उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया।
अब कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म "लव आज कल 2" में नज़र आ चुकी है। प्रणति जल्द ही मुख्य भूमिका के साथ वेब वर्ल्ड में कदम रखने वाली हैं। फिल्म "लव आज कल 2" की सफलता के बाद प्रणति जल्द ही अपने प्रशंसकों आने वाले प्रोजेक्ट्स का खुलासा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












